मुंबई में अकेले 29 राज्यों जितने मरीज, मौतों का रिकॉर्ड भी 30 राज्यों जितना, जानें राज्यवार मामले

मुंबई में अकेले 29 राज्यों जितने मरीज, मौतों का रिकॉर्ड भी 30 राज्यों जितना, जानें राज्यवार मामले

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 55 लाख 96 हजार 550 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 353373 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 89987 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 71105 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 4706 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 165799 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रही है। 27 मई तक यहां कोरोना के 34 हजार 18 मामले आ चुके हैं, जबकि पूरे महाराष्ट्र में 56 हजार 948 मरीज मिले हैं। यानी पूरे महाराष्ट्र में जितने केस हैं, उसका 60% अकेले मुंबई में हैं। महाराष्ट्र के 36 में से 35 जिलों में 22 हजार 930 मामले ही हैं।

इतना ही नहीं, देश के 29 राज्यों को भी मिलाकर उतने मरीज नहीं होते, जितने मरीज अकेले मुंबई में हैं। 29 राज्यों में 33 हजार 92 मामले मिल चुके हैं। जबकि, देश के 30 राज्यों में कुल मिलाकर 1 हजार 87 मौतें हुई हैं और सिर्फ मुंबई में 1 हजार 97 मौतें।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3251

2125

59

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

3

1

0

असम

856

104

4

बिहार

3296

1211

15

चंडीगढ़ 

288

189

4

छत्तीसगढ़

399

83

0

दादर नगर हवेली

2

0

0

दिल्ली

16281

7495

316

गोवा

69

38

0

गुजरात 

15562

8003

960

हरियाणा

1504

881

19

हिमाचल प्रदेश 

276

70

5

जम्मू एंड कश्मीर 

2036

859

27

झारखंड

469

212

4

कर्नाटक

2533

834

47

केरल

1088

555

7

लद्दाख

73

43

0

मध्य प्रदेश 

7453

4050

321

महाराष्ट्र 

59546

18616

1982

मणिपुर

55

5

0

मेघालय

21

12

1

मिजोरम

1

1

0

नागालैंड

18

0

0

ओडिशा

1660

887

7

पुडुचेरी

51

14

0

पंजाब

2158

1946

40

राजस्थान

8067

4817

180

सिक्किम

1

0

0

तमिलनाडु

19372

10548

145

तेलांगना

2256

1345

67

त्रिपुरा

242

167

0

उत्तराखंड

500

79

4

उत्तर प्रदेश 

7170

4215

197

वेस्ट बंगाल

4536

1668

295

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

4673

 

 

भारत में कुल मामले

165799

71106

4706

 

इसे भी पढ़ें-

दुनियाभर में कुल मामले 55 लाख से ज्यादा, 3.5 लाख से ज्यादा मौतें, जानिए भारत का क्या हाल है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।